राजनीति
18 Feb, 2026

विदेशमंत्री जयशंकर ने खलीलुर रहमान को बांग्लादेश के विदेशमंत्री पद की शपथ पर दी बधाई

विदेशमंत्री जयशंकर ने खलीलुर रहमान को बांग्लादेश के विदेशमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

नई दिल्ली, 18 फरवरी।

विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने डॉ. खलीलुर रहमान को बांग्लादेश के विदेशमंत्री पद की शपथ लेने पर बुधवार को बधाई दी और कहा कि भारत-बांग्लादेश के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने को तत्पर हैं।

जयशंकर ने एक्स पर साझा किया कि वह आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग को और सुदृढ़ करने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न संसदीय चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेता तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।