क्रिकेट
05 Mar, 2026

फिन एलेन ने टी20 विश्व कप में 33 गेंदों में जड़ा सबसे तेज शतक

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक लगाकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

नई दिल्ली, 05 मार्च।

न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिन एलेन ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 33 गेंदों में शतक लगाकर नया इतिहास रच दिया। यह टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक माना जा रहा है।

एलेन ने नाबाद 100 रन की पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में ही दिला दिया। अपनी विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और आठ छक्के लगाए और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज था। उन्होंने वर्ष 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था।

फिन एलेन का 33 गेंदों में बनाया गया शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने नामीबिया के जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के रिकॉर्ड की बराबरी की। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक

  • फिन एलेन (न्यूजीलैंड) – 33 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2026

  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 47 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2016

  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 50 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007

  • ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) – 51 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2012

  • राइली रोसो (दक्षिण अफ्रीका) – 52 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2022

  • |
    आज का राशिफल

    पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

    आज का मौसम

    भोपाल

    16° / 26°

    Rainy

    ट्रेंडिंग न्यूज़

    तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

    पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

    पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

    कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

    19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।