शेयर बाज़ार
20 Feb, 2026

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का कानूनी मसौदा 23 फरवरी से अंतिम रूप

भारत और अमेरिका 23 फरवरी से तीन दिवसीय बैठक करेंगे, जिसमें अंतरिम व्यापार समझौते का कानूनी मसौदा तैयार किया जाएगा। अमेरिकी जवाबी शुल्क 25% से घटाकर 18% किया जाएगा।

नई दिल्ली, 20 फरवरी।

भारत और अमेरिका के अधिकारी 23 फरवरी से अमेरिका में तीन दिवसीय बैठक कर अंतरिम व्यापार समझौते का कानूनी मसौदा अंतिम रूप देंगे। इस बैठक में पहले तय किए गए व्यापार समझौते की रूपरेखा को औपचारिक दस्तावेज के रूप में तैयार किया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तय करने की जानकारी दी थी। अब इस रूपरेखा को कानूनी दस्तावेज में बदलने के बाद अगले महीने दोनों पक्ष समझौते पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। भारत की ओर से वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव और मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन इस बैठक का नेतृत्व करेंगे।

अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारत और अमेरिका कई वस्तुओं पर आपसी शुल्क रियायतें देंगे। अमेरिका ने पहले ही घोषणा की है कि वह भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए जवाबी शुल्क को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करेगा। इसके अलावा, रूस से कच्चा तेल खरीदने के कारण भारत पर लगाए गए 25 फीसदी दंडात्मक शुल्क को पहले ही समाप्त किया जा चुका है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।