राजनीति
06 Feb, 2026

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विपक्ष ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने किसानों और व्यापारियों के हितों का मुद्दा उठाया।

नई दिल्ली, 06 फरवरी (हि.स.)।

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर विपक्ष ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ संसद भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने इस समझौते को भारतीय किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे देश के भविष्य के साथ समझौता करार दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ विपक्षी नेता भी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों और छोटे व्यापारियों पर सीधा हमला है। यह समझौता पूरी तरह अमेरिका की शर्तों पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके तहत भारतीय कृषि क्षेत्र को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे देश के किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंस जाएंगे।

विपक्ष ने सरकार पर संसद में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। विपक्षी नेताओं का कहना है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा है, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यापार, रूस-यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। इसी पृष्ठभूमि में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।