नई दिल्ली, 11 फ़रवरी।
कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव (संगठन प्रभारी) एवं सांसद केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। सांसदों ने लोकसभा से निलंबित किए गए 8 सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग की।
इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी संसद परिसर पहुंचे और प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया। कांग्रेस सांसदों ने हाथों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर भी थामे रखे थे।
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राहुल गांधी, कार्ति चिदंबरम सहित कई अन्य सांसद मौजूद रहे। इन सांसदों ने “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए और सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया।



