बिहार
16 Mar, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना समाहरणालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना समाहरणालय का निरीक्षण कर भवन और आसपास के विकास कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों को सड़क, पुलिस कार्यालय और डबल डेकर पुल के निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

पटना, 16 मार्च।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना समाहरणालय भवन का दौरा कर वहां चल रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन के विभिन्न तल, मीटिंग हॉल, उप विकास आयुक्त जिला परिषद कार्यालय और अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के सभी तल का भी अवलोकन किया।

उन्होंने पटना के कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक बनने वाली सड़क निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस सड़क के निर्माण से छठ व्रतियों और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को सुविधा होगी, साथ ही घाट की भव्यता में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने समाहरणालय परिसर में बन रहे वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी जल्द पूरा करने और डबल डेकर पुल के बचे हुए कार्यों को जल्द संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से समन्वय स्थापित कर कार्य को जल्द पूरा करने को कहा, जिससे मेट्रो कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पुराने समाहरणालय भवन की जर्जर स्थिति देखी थी। इसके बाद जीर्ण-शीर्ण भवनों को तोड़कर नए समाहरणालय का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। यह नया भवन गंगा नदी के किनारे स्थित पुराने परिसर में 632 एकड़ भूखंड पर निर्मित किया गया है, जिसका कुल क्षेत्रफल 28,388 वर्गमीटर है।

नए भवन में जिलाधिकारी का कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय-सह-जिला विकास भवन और अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय शामिल हैं। निर्माण के दौरान पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया।

पटना समाहरणालय के नए भवन में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है, जिसमें जल और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और 40 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल है। परिसर में 204 चार-पहिया वाहनों के लिए खुली पार्किंग और बेसमेंट में 240 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। पुराने मुख्य भवन के स्तंभों को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सुरक्षित रखा गया है, जिससे समाहरणालय के हेरिटेज का संरक्षण भी सुनिश्चित हुआ है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।