भोपाल, 15 मार्च 2026।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोक चक्र से सम्मानित मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने मुंबई हमले के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई अनमोल जिंदगियां बचाईं और अपने कर्तव्यपथ पर प्राण न्यौछावर कर दिये।
उन्होंने बताया कि मेजर उन्नीकृष्णन का शौर्य और समर्पण हमारे वीर जवानों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा और उनकी वीरता को हमेशा स्मरण किया जाएगा।


