कठुआ, 21 फ़रवरी।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन कठुआ द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
उपायुक्त राकेश शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को खेलों और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। 22 फरवरी 2026 से उपमंडल स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। विजेता टीमों को जिला स्तर पर स्टेडियम कठुआ में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन ने युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और मानसिक मजबूती को बढ़ावा देने हेतु ब्लॉक स्तर पर वॉलीबॉल किट, नेट और पोल भी वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ, सक्रिय और नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।



