अपराध
13 Mar, 2026

आबकारी विभाग डिमांड ड्राफ्ट में गड़बड़ी, फर्म मालिक पर धोखाधड़ी का केस

यमुनानगर में आबकारी विभाग के 90 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट में गड़बड़ी सामने आने पर फर्म मालिक और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

यमुनानगर, 13 मार्च 2026।

यमुनानगर के जगाधरी में आबकारी विभाग से जुड़े 90 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट में कथित गड़बड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विभाग की शिकायत पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने एक फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि बैंक के संबंधित कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई गई है।

आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैसर्स एस.एम. वाइन के एल-1 लाइसेंस से जुड़े ब्रीच मामले को सात नवंबर 2023 को कलेक्टर (आबकारी) हरियाणा को भेजा गया था। इसके बाद फर्म की ओर से अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी, परमिट फीस और स्टॉक में अंतर की राशि के रूप में 90 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आठ नवंबर 2023 को विभाग में जमा कराया गया।

मामले की सुनवाई के बाद कलेक्टर (आबकारी) ने 20 नवंबर 2023 को फर्म पर 2 करोड़ 55 लाख 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए एल-1 लाइसेंस रद्द करने के आदेश जारी किए। इसके खिलाफ फर्म मालिक ने अदालत में याचिका दायर की, जिस पर एक दिसंबर 2023 को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बाद में चार मार्च 2024 को अदालत ने इस आदेश को आगे भी जारी रखा।

शिकायत में बताया गया कि विभागीय रिकॉर्ड में यह दर्ज किया गया कि 90 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट दो दिसंबर 2023 को जीआरएन के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगाधरी शाखा में सरकारी खाते में जमा कराया गया था। हालांकि बाद में विभागीय जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त राशि वास्तव में सरकारी खजाने में जमा नहीं हुई।

जांच के लिए उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी ने एक समिति का गठन किया। समिति द्वारा बैंक से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि चालान में कथित त्रुटि सुधार के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट खरीदार को वापस कर दिया गया था। शिकायत में फर्म के प्रोपराइटर कपिल और बैंक कर्मचारियों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।