उत्तर प्रदेश
16 Mar, 2026

मुरादाबाद: सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर

मुरादाबाद के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चार युवकों की मौत और एक गंभीर घायल हुआ।

मुरादाबाद, 16 मार्च 2026।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मुंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हादसा सुबह लगभग छह बजे मनकरा मोड़ के पास उस समय हुआ जब रामपुर से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग फंस गए।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कार चालक यशदीप पांडे को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे में जिन युवकों की मौत हुई, उनकी पहचान उत्तराखंड के नैनीताल निवासी दयाल सिंह रावत (58), हल्द्वानी के सुंदर सिंह (35), अल्मोड़ा के भुवन भंडारी (38) और हल्द्वानी के अनिल नेगी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक भाग निकला। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया और मामले की जांच जारी रखी है।

जानकारी के अनुसार, सभी पांच युवक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।