अपराध
13 Mar, 2026

धार में फर्जी आयकरियों का ठगी मामला

धार के बाग थाना क्षेत्र में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बदमाशों ने ठेकेदार के घर से 50 तोला सोना और नकदी लेकर फरारी ली।

धार, 13 मार्च।

मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बदमाशों ने ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर में फिल्मी स्टाइल में दबिश दी और करीब 50 तोला सोना व लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर बाग के ब्राहम्ण मोहल्ले में हुई। ठेकेदार राजकुमार मालवीय, उनकी पत्नी कृष्णा मालवीय और काम करने वाली बाई घर में मौजूद थे, तभी बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो में सवार पांच बदमाश आए। उनमें से दो खाकी वर्दी में और तीन सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने स्वयं को इनकम टैक्स अधिकारी बताया।

राजकुमार ने बताया कि बदमाशों ने कहा कि उनके खिलाफ ब्लैक मनी की शिकायत आई है और घरवालों को डराया। इसके बाद बदमाशों ने बिना कोई फाइल देखे घर के कमरों की छानबीन शुरू कर दी। अलमारी की चाबियां देने में शुरू में कृष्णा मालवीय ने मना किया, लेकिन राजकुमार ने जांच में सहयोग के लिए चाबियां दे दीं।

बदमाशों ने अलमारी खोलकर 50 तोला सोने के जेवरात, ढाई से तीन लाख रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लेकर कार से फरार हो गए। पूरी वारदात सिर्फ 15 से 20 मिनट में अंजाम दी गई। जैसे ही बदमाश भागे, पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचित किया।

थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बिना नंबर की स्कॉर्पियो और वर्दीधारी बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। शुरुआती जांच में आरोपी ने एक मोबाइल फोन रास्ते में फेंका, जिसकी लोकेशन घटबोरी रोड के आसपास मिली है। धार साइबर टीम को भी बाग भेजा गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।