चुनाव
13 Mar, 2026

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका, ओडिशा के कांग्रेस विधायक बेंगलुरु में सुरक्षित

आगामी राज्यसभा चुनाव से पहले ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए बेंगलुरु में रिसॉर्ट में ठहराया गया।

बेंगलुरु, 13 मार्च 2026।

आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर ओडिशा के कांग्रेस विधायकों में क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते उन्हें बेंगलुरु लाया गया है। इन नौ विधायकों को रामनगर जिले के बिदादी स्थित वंडरला रिसॉर्ट में ठहराया गया है।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व में पार्टी के 14 विधायकों में से नौ विधायक देररात बेंगलुरु पहुंचे। सूत्रों के अनुसार शेष विधायक भी आज बेंगलुरु पहुंच सकते हैं। मतदान के दिन इन विधायकों के भुवनेश्वर लौटने की संभावना है।

इस बार राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे मैदान में हैं। उन्हें जिताने के लिए क्रॉस वोटिंग कराए जाने की आशंका से कांग्रेस चिंतित है। इसी कारण विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें बेंगलुरु लाया गया है।

कांग्रेस ने इस चुनाव में बीजेडी उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को समर्थन देने की घोषणा की है। संख्याबल के लिहाज से बीजू जनता दल और कांग्रेस के पास दूसरी सीट जीतने के लिए पर्याप्त मत हैं, फिर भी दिलीप रे के मैदान में उतरने से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है।

वर्ष 2022 के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेडी के लगभग 12 विधायकों के क्रॉस वोटिंग किए जाने की पृष्ठभूमि को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रिसॉर्ट पहुंचने पर विधायकों का राज्य कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया। वंडरला रिसॉर्ट के आसपास कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।