नई दिल्ली, 12 मार्च 2026।
पश्चिम बंगाल और केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कमेटी के सदस्य के तौर पर हिस्सा लेंगे।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में उम्मीदवारों के चयन के साथ-साथ चुनावी रणनीति पर अंतिम रूप देने की संभावना है। यह बैठक पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से निर्णायक मानी जा रही है।



