मौसम
12 Mar, 2026

हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में ताजा हिमपात, जिस्पा से आगे मनाली-लेह मार्ग बंद; कई इलाकों में लू का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते मनाली-लेह मार्ग जिस्पा से आगे बंद कर दिया गया है, वहीं कुछ क्षेत्रों में लू की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

शिमला, 12 मार्च।

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊपरी इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। बर्फबारी के चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मनाली-लेह मार्ग को जिस्पा से आगे वाहनों के लिए बंद कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार फिसलन और बर्फ जमा होने के कारण फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा सुरक्षित नहीं मानी जा रही है।

राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है तथा बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। शिमला में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग आठ डिग्री अधिक है। सुंदरनगर में 12.6 डिग्री, भुंतर में 13.0 डिग्री और कल्पा में 7.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। धर्मशाला में 11.5 डिग्री और ऊना में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि नाहन में 17.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कुल्लू जिले के मनाली में तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कांगड़ा में 16.2 डिग्री और पालमपुर में 16.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंडी में 13.3 डिग्री, बिलासपुर में 15.5 डिग्री और सोलन में 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। जुब्बड़हट्टी में 15.6 डिग्री, कुफरी में 10.5 डिग्री, कुकुमसेरी में 2.0 डिग्री और ताबो में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा कसौली में 17.2 डिग्री, पांवटा साहिब में 17.0 डिग्री, सराहन में 9.0 डिग्री तथा देहरा गोपीपुर में 16.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार केलांग में 4 मिलीमीटर, कुकुमसेरी में 1.3 मिलीमीटर, जोत में 1 मिलीमीटर और कांगड़ा में 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई। पालमपुर और धर्मशाला में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च को राज्य में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 13 और 14 मार्च को कुछ क्षेत्रों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 15 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि 15 और 16 मार्च को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं 17 और 18 मार्च को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है, हालांकि इन दिनों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।