मौसम
12 Mar, 2026

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी तपिश, रतलाम में तापमान 40 डिग्री: 14-15 मार्च को बदल सकता है मौसम

मध्य प्रदेश में मार्च के दौरान ही गर्मी तेज हो गई है। रतलाम में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 14-15 मार्च को कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है।

भोपाल, 12 मार्च।

मध्य प्रदेश में मार्च महीने के दौरान ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। बुधवार को इस सीजन में पहली बार रतलाम जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित कई शहरों में भी गर्मी के तेवर कड़े रहे। मौसम विभाग ने 14 और 15 मार्च को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाने, बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी दर्ज की गई। रतलाम राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में 39.9 डिग्री, धार में 39.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 38.4 डिग्री, खजुराहो में 38.2 डिग्री और गुना में 38.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा दमोह, मंडला, उमरिया, सागर, खरगोन, खंडवा और श्योपुर में भी तापमान 37 डिग्री या उससे अधिक रहा। मार्च महीने में पहली बार इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है। प्रमुख शहरों की बात करें तो इंदौर में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि ग्वालियर और उज्जैन में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 36.4 डिग्री और जबलपुर में 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और इंदौर संभाग के शहरों में तापमान अधिक बना हुआ है। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। हवा में नमी कम होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है, वहीं रेगिस्तानी क्षेत्रों से आने वाली गर्म हवाएं भी प्रदेश में गर्मी बढ़ा रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि 14 मार्च को ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, मुरैना, श्योपुर और भिंड जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। वहीं 15 मार्च को ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में बादल, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष अप्रैल और मई के दौरान प्रदेश में लू चलने की संभावना है, जो लगभग 15 से 20 दिनों तक रह सकती है। सामान्यतः प्रदेश में तेज गर्मी 15 मार्च के बाद शुरू होती है, लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत से ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले दस वर्षों के रुझान की तुलना में इस बार गर्मी ने अपेक्षाकृत जल्दी दस्तक दी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।