अन्य राज्य
09 Feb, 2026

हिमाचल में बर्फबारी के आसार, तूफान-बिजली गिरने का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अगले दो दिन मौसम खराब रहेगा और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना। 10 फरवरी को येलो अलर्ट जारी।

शिमला, 09 फ़रवरी।

हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और कई क्षेत्रों में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो गया है। इसके असर से अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने 10 फरवरी को सबसे अधिक असर के चलते गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि कुछ स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, 11 से 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम में बदलाव के बावजूद प्रदेश में ठंड का असर बरकरार है। खासकर जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी जारी है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में माइनस 9.4 डिग्री और किन्नौर के कल्पा में 0.4 डिग्री दर्ज किया गया।

पर्यटन स्थलों में मनाली का तापमान 2.9 डिग्री, सराहन 3.4 डिग्री और सेओबाग 3.6 डिग्री, सोलन 4.5 डिग्री, धर्मशाला 5.5 डिग्री, भुंतर 5.7 डिग्री और बिलासपुर 6.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, सुंदरनगर 7.2 डिग्री और ऊना 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।

इसी तरह कांगड़ा 8.0 डिग्री, मंडी और जुब्बड़हट्टी 8.2 डिग्री, कसौली 8.3 डिग्री, नाहन 9.3 डिग्री, नेरी 9.5 डिग्री, देहरा गोपीपुर 10.0 डिग्री, पालमपुर 10.5 डिग्री और पांवटा साहिब 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग ने चेताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना के कारण अगले दो दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।