संगीत व नृत्य
03 Mar, 2026

होली के गीतों पर जमकर नाची आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल

अग्निमित्रा ने कहा कि दोल पुर्णिमा तथा होली के पावन अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली का त्यौहार शांति और समृद्धि का त्यौहार है। उन्होंने सभी की सुख समृध्दि और कुशलता की कामना की।

आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में मंगलवार को दोल पूर्णिमा तथा होली के अवसर पर बर्नपुर के त्रिवेणी मोड मैदान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक अग्निमित्रा पाल के पिता अशोक राय तथा उनकी माता जी भी मौजूद रहे। साथ ही आसनसोल दक्षिण मंडल एक तथा दो के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान विधायक ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।अग्निमित्रा ने कहा कि दोल पुर्णिमा तथा होली के पावन अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली का त्यौहार शांति और समृद्धि का त्यौहार है। उन्होंने सभी की सुख समृध्दि और कुशलता की कामना की।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।