राजनीति
02 Mar, 2026

भारत-कनाडा व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य

भारत और कनाडा ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और नवाचार क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

नई दिल्ली, 02 मार्च 2026

इसके लिए व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते को शीघ्र पूरा करने पर सहमति बनी है। साथ ही सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति का ऐतिहासिक समझौता भी हुआ है। भारत-कनाडा पल्स प्रोटीन उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना पर भी सहमति बनी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में रक्षा, शिक्षा, कृषि और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े समझौतों का आदान-प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को नई गति देने के लिए मेहमान नेता के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि जल्द होने वाला व्यापार समझौता निवेश और व्यापार दोनों को बढ़ावा देगा। महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति से जुड़ा समझौता भी सप्लाई श्रृंखला को मजबूत करेगा। अंतरिक्ष क्षेत्र में दोनों देशों के स्टार्टअप और व्यवसायों को जोड़ने पर भी सहमति बनी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और कनाडा अक्षय ऊर्जा तथा ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे और इस वर्ष इससे संबंधित एक सम्मेलन भारत में आयोजित होगा। रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-कनाडा रक्षा संवाद की शुरुआत का भी निर्णय लिया गया है। कनाडा ने वैश्विक बायोफ्यूल और सोलर एनर्जी अलायंस में शामिल होने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद और चरमपंथ को मानवता की साझा चुनौती बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ दोनों देशों का सहयोग वैश्विक शांति के लिए जरूरी है। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत कूटनीति और संवाद से विवादों के समाधान का समर्थन करता है और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहेगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।