विज्ञान व प्रौद्योगिकी
11 Feb, 2026

इतिहास के पन्नों में 12 फरवरी : 1975 - जब भारत ने चेचक पर पाई ऐतिहासिक जीत

12 फरवरी के इतिहास में भारत ने 1975 में चेचक मुक्त होने की उपलब्धि हासिल की। साथ ही इस दिन की महत्वपूर्ण घटनाएँ, जन्म, निधन और महत्वपूर्ण दिवसों की जानकारी।

साल 1975 में भारत ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने देश को चेचक (स्मॉलपॉक्स) से मुक्त घोषित किया।

चेचक उस समय घातक बीमारी थी, जो हर साल हजारों लोगों की जान लेती और कई लोगों को स्थायी दाग व विकलांगता देती थी।

इसे समाप्त करने के लिए भारत सरकार ने व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया, गांव-गांव सर्वे किए और संक्रमित लोगों को तुरंत अलग कर इलाज की व्यवस्था की।

स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और जनभागीदारी से संक्रमण पर पूरी तरह काबू पाया गया। यह सफलता भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था, योजनाओं और सामूहिक प्रयास की मिसाल मानी जाती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1266 - दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।

1502 - वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।

1544 - इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।

1577 - नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।

1610 - फ्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।

1689 - विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किए गए।

1736 - नादिरशाह फ्रांस का शासक बना।

1762 - ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्ज़ा किया।

1809 - ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।

1818 - दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1882 - नीदरलैंड के एमेस्टरडम में सोशल डेमोक्रेटिक संघ की स्थापना।

1885 - जर्मन ईस्ट अफ्रीका कम्पनी का गठन हुआ।

1899 - जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप ख़रीदे।

1912 - चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।

1922 - महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन समाप्त करने के लिये राजी किया।

1925 - उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।

1928 - गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।

1934 - फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर।

1938 - जर्मनी की सेना ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।

1953 - सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।

1953 - सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।

1974 - मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।

1975 - भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।

1979 - ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद इस्तीफा दिया।

1988 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया।

1988 - पश्चिमी तट के नेबलुस शहर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने गोली चलाई, दो की मौत और अनेक घायल।

1996 - फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

1998 - अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट अमेरिका द्वारा दिया गया।

1999 - बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।

2000 - पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर' से सम्मानित। पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।

2002 - ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर दुर्घटना, 119 लोगों की मौत।

2006 - एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया के सबसे बदतर हालात नेपाल में।

2007 - बगलिहार पर विश्व बैंक ने अंतिम रिपोर्ट सौंपी।

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित यूपी संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक (यूपीकोका) ध्वनिमत से पारित किया।

2008 - अमेरिका में हाइड एक्ट के सह-लेखक टॉम लेंटास का निधन।

2008 - अंतरिक्ष केंद्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित।

2008 - पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना जुस्माओ ने आपातकाल की घोषणा की।

2009 - भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट की उपाधि से सम्मानित किया।

2010 - हरिद्वार महाकुंभ में करीब 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान में गंगा में डुबकी लगाई।

2013 - उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

जन्म

1742 - नाना फड़नवीस - मराठा राजनेता।

1809 - चार्ल्स डार्विन - महान प्रकृतिवादी वैज्ञानिक।

1824 - दयानंद सरस्वती, आर्य समाज के प्रवर्तक।

1871 - सी. एफ. एंड्रयूज - ईसाई मिशनरी, गांधीजी के सहायक।

1919 - सुभाष मुखोपाध्याय - बांग्ला कवि।

1920 - प्राण - हिन्दी फ़िल्मों के नायक।

1924 - जी. लक्ष्मणन - द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के राजनीतिज्ञ।

1924 - धीरेन्द्र ब्रह्मचारी - योगाचार्य।

1928 - ललित मोहन शर्मा - भारत के 24वें मुख्य न्यायाधीश।

1939 - अजीत सिंह - राजनीतिज्ञ।

1950 - एम. बदरुद्दीन अजमल - असम से राजनीतिज्ञ।

1967 - चित्रवीणा एन रविकिरण - संगीतकार।

1972 - अजय नायडू - भारतीय-अमरीकी अभिनेता।

1994 - मोहम्मद हुसामुद्दीन - मुक्केबाज़।

निधन

1713 - जहांदारशाह - बहादुरशाह प्रथम का पुत्र।

1794 - महादजी शिन्दे - रणोजी सिंधिया का पुत्र।

1902 - लॉर्ड डफरिन - भारत का वायसराय।

1919 - सूफी अम्बा प्रसाद - राष्ट्रवादी नेता।

1919 - नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर - राजनीतिज्ञ।

2010 - गोपी कुमार पोदिला - विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक।

2022 - राहुल बजाज - सफल उद्योगपति।

महत्वपूर्ण दिवस

  • गुलाब दिवस

  • राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

  • सर्वोदय दिवस

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।