अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
13 Feb, 2026

पीजीटीआई ‘72 द लीग’ में 170 प्रोफेशनल गोल्फर नीलामी में होंगे शामिल

पीजीटीआई की राष्ट्रीय गोल्फ लीग ‘72 द लीग’ में 170 प्रोफेशनल गोल्फर नीलामी में हिस्सा लेकर छह फ्रेंचाइजी के लिए टीमों में चुने जाएंगे।

नई दिल्ली, 13 फरवरी।

प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने शुक्रवार को अपनी बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय प्रोफेशनल गोल्फ लीग ‘पीजीटीआई 72 द लीग’ के पहले संस्करण में 170 शीर्ष प्रोफेशनल गोल्फर की नीलामी में भाग लेने की घोषणा की।

भारत में प्रोफेशनल गोल्फ की यह पहली नीलामी होगी, जिसमें 11 देशों के प्रमुख खिलाड़ी सोमवार को राजधानी में ‘ऑक्शन हैमर’ के नीचे अपने फ्रेंचाइजी टीमों के लिए चुने जाएंगे। लीग में कुल 60 स्थान उपलब्ध हैं, जहां छह फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों में 10-10 गोल्फर शामिल करेंगी। नीलामी के लिए कुल राशि 6 करोड़ रुपये तय की गई है।

राष्ट्रीय प्रोफेशनल गोल्फ लीग ‘72 द लीग’ की शुरुआत 21 फरवरी 2026 से होगी और फाइनल मुकाबला 6 मार्च को खेला जाएगा। नीलामी में शामिल 170 खिलाड़ी तीन श्रेणियों—प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर—में वर्गीकृत किए गए हैं। पीजीटीआई के 2025 ऑर्डर ऑफ मेरिट के आधार पर शीर्ष 30 खिलाड़ी प्लैटिनम, 31वें से 60वें खिलाड़ी गोल्ड और शेष सभी सिल्वर श्रेणी में रहेंगे।

लीग का पहला सत्र दिल्ली-एनसीआर के तीन प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स—क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब, जेपी ग्रीन्स और कुतुब गोल्फ कोर्स—में आयोजित होगा। छह शहर-आधारित फ्रेंचाइजी इसमें भाग लेंगी और प्रत्येक टीम में 10 प्रोफेशनल खिलाड़ी होंगे। पीजीटीआई सर्किट के प्रमुख गोल्फर इसमें खेलेंगे, जिससे भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी मंच मिलेगा।

यह लीग तेज गति और हाई-इम्पैक्ट मैच-प्ले प्रारूप में आयोजित होगी, जिसे विशेष रूप से टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।