मध्य प्रदेश
03 Feb, 2026

पैक्स को बनाएं बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र : मंत्री श्री सारंग

भारत विस्तार (VISTAAR) प्लेटफॉर्म से किसानों को जोड़ने के दिए निर्देश मंत्री श्री सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को मंत्रालय में केंद्रीय बजट वर्ष 2026-27 के संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री सारंग ने केंद्रीय बजट में सहकारिता विभाग के लिए स्वीकृत प्रावधानों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट में स्वीकृत योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अनुरूप परिणामोन्मुखी कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए जिससे निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तय समय-सीमा में सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाना एवं किसानों की आय बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में प्रमुख सचिव सहकारिता श्री डीपी आहूजा, प्रबंध संचालक बीज संघ श्री महेंद्र दीक्षित, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री मनोज गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री सारंग ने भारत विस्तार (AI आधारित) प्लेटफॉर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं, मौसम पूर्वानुमान एवं वैज्ञानिक कृषि सलाह से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तर तक किसानों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के लिये जागरूक किया जाए जिससे किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर फसल उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर सकें।

मंत्री श्री सारंग ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) को और अधिक सशक्त एवं उपयोगी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पैक्स के माध्यम से पशुआहार एवं अन्य आवश्यक कृषि एवं पशुपालन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों एवं पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं प्राप्त होंगी और उनकी निर्भरता अन्य माध्यमों पर कम होगी।

क्लस्टर आधारित विकास पर दें विशेष ध्यान

मंत्री श्री सारंग ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को क्लस्टर आधारित विकास (Cluster Based Development) मॉडल को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मॉडल से सहकारी संस्थाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, संसाधनों का समुचित उपयोग संभव होगा और किसानों की आय में सतत बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा सकेगी।

क्या है भारत विस्तार (VISTAAR) प्लेटफॉर्म

भारत विस्तार प्लेटफॉर्म का पूरा नाम Virtually Integrated System to access Agricultural Resources (VISTAAR) है। यह एक AI आधारित आधुनिक कृषि सलाह प्रणाली है, जो फसल पैटर्न, मिट्टी की स्थिति, मौसम के रुझान एवं अन्य कृषि आंकड़ों का विश्लेषण कर किसानों को सटीक और उपयोगी सुझाव देगी।

यह प्लेटफॉर्म किसान कॉल सेंटर सेवाओं से भी जुड़ा होगा, जिससे किसान सीधे अपने प्रश्न पूछ सकेंगे और त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही रियल टाइम मौसम पूर्वानुमान API के माध्यम से किसानों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।