छत्तीसगढ़
13 Mar, 2026

कांकेर में 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कांकेर में 17 मार्च को आयोजित एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प में 185 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार बायोडाटा और आवेदन पत्र लेकर उपस्थित हो सकते हैं।

कांकेर, 13 मार्च।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोड़ेजुंगा कांकेर में 17 मार्च को सुबह 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों के माध्यम से 185 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में फिल्ड ऑफिसर के 30 पद, सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायरमैन के 20 पद, फूड पैकिंग के 25 पद, वाहन चालक के 10 पद और होम केयर के 50 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा और आवेदन पत्र के साथ कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदक ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्रारंभिक चयन किया जाएगा और साक्षात्कार की सूचना सीधे फोन पर दी जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।