विज्ञान व प्रौद्योगिकी
06 Mar, 2026

सफाई में तकनीक की एंट्री, जी-स्पाइडर रोबोट से नहरों की सफाई शुरू

स्वच्छ भारत मिशन–अर्बन 2.0 के तहत तिरुवनंतपुरम में एआई-संचालित जी-स्पाइडर रोबोट से नहरों की सफाई शुरू की गई। यह रोबोट खतरनाक इलाकों में बिना मानव हस्तक्षेप के सुरक्षित तरीके से कचरा हटाने में सक्षम है।

स्वच्छ भारत मिशन–अर्बन 2.0 के तहत तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने शहरी स्वच्छता में बड़ा कदम उठाते हुए एआई-संचालित जी-स्पाइडर रोबोट को नहरों की सफाई के लिए तैनात किया है। यह रोबोट बिना मानव हस्तक्षेप के खतरनाक और कठिन इलाकों में सुरक्षित तरीके से कचरा हटाने में सक्षम है।केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने बताया कि तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास अमायिझंचन नहर का हिस्सा लंबे समय से सफाई के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहा है। यहां ऊंचाई कम होने, लगातार पानी बहने और सुरक्षित प्रवेश बिंदु न होने के कारण पारंपरिक तरीकों से सफाई करना बेहद कठिन था। इन चुनौतियों से निपटने के लिए स्थानीय स्वशासन मंत्री एमबी राजेश ने जी-स्पाइडर रोबोट का उद्घाटन किया। यह पहल नगर निगम और टेक्नोपार्क स्थित जेनरोबोटिक इनोवेशंस के सहयोग से हुई है, जो पहले ‘बैंडिकूट’ नामक रोबोटिक स्कैवेंजर विकसित कर चुके हैं।अधिकारियों ने बताया कि इस रोबोट के इस्तेमाल से सफाईकर्मियों को खतरनाक और अस्वच्छ वातावरण में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एआई-सक्षम विज़न और सेंसर तकनीक से लैस यह रोबोट नहर में जमा विभिन्न प्रकार के कचरे को पहचान कर सुरक्षित तरीके से हटाता है। इसमें बायोमिमेटिक क्लॉ ग्रैबर लगा है जो मिश्रित और अनियमित मलबे को पकड़ कर सीधे कलेक्शन वाहनों में डाल देता है।जी-स्पाइडर रोबोट उच्च जलस्तर और लगातार बहाव की स्थिति में भी काम करने में सक्षम है। यह प्लास्टिक, धारदार वस्तुओं और अन्य हानिकारक कचरे को सुरक्षित तरीके से निकाल कर नहरों की सफाई सुनिश्चित करता है। नियमित और व्यवस्थित सफाई से यह शहरी जल निकासी को भी मजबूत करेगा और बाढ़ जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करेगा।अधिकारियों ने इसे शहरी स्वच्छता में तकनीक आधारित क्रांतिकारी कदम बताया है, जो न केवल कार्यकुशलता बढ़ाता है बल्कि सफाईकर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। यह मॉडल राज्य के अन्य जोखिमपूर्ण नहरों और ड्रेनेज नेटवर्क में भी अपनाया जा सकता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।