अपराध
16 Mar, 2026

शिमला: अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी आरोपी आर्यन की हिरासत बढ़ाई

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी में शामिल आरोपी आर्यन की निवारक हिरासत अवधि 20 दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया।

शिमला, 16 मार्च 2026।

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी मामले में एक आरोपी आर्यन की निवारक हिरासत बढ़ा दी है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने आरोपी की हिरासत अवधि को अतिरिक्त 20 दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

मामले के अनुसार कोटखाई क्षेत्र के मिहानी गांव निवासी आर्यन को ड्रग तस्करी में संलिप्त पाए जाने के बाद 23 जनवरी 2026 को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत तीन महीने की निवारक हिरासत में रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने 26 जनवरी को उसे जिला उप-जेल कैथू, शिमला में निरुद्ध किया था।

जांच रिपोर्ट और दस्तावेज हिमाचल प्रदेश राज्य सलाहकार बोर्ड के समक्ष पेश किए गए। बोर्ड ने आरोपी के पक्ष और शिमला पुलिस द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को सुनने के बाद पाया कि आर्यन ड्रग तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय था और पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के ड्रग तस्करों से उसके संपर्क थे।

पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों में करीब पच्चीस लाख रुपये के लेन-देन का पता लगाया, जो ड्रग तस्करों से जुड़े होने के संकेत देते हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से बरामद मादक पदार्थ और बेरोजगार होने के बावजूद बड़े वित्तीय लेन-देन भी ड्रग तस्करी से जुड़े होने की पुष्टि करते हैं।

राज्य सलाहकार बोर्ड ने 23 जनवरी 2026 को जारी निरोध आदेश को सही ठहराया और हिरासत अवधि को अतिरिक्त 20 दिन बढ़ाने की सिफारिश की। 27 फरवरी 2026 को बोर्ड की राय के आधार पर हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ने आरोपी को प्रारंभिक तीन महीने की हिरासत पूरी होने के बाद भी 20 दिन अतिरिक्त जेल में रखने का आदेश जारी किया।

जिला पुलिस शिमला ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों और खासकर युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और नशे के कारोबार की किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।