छत्तीसगढ़
10 Mar, 2026

महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए बिलासपुर में आज राज्य महिला आयोग की महा जन-सुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महा जन-सुनवाई सप्ताह के तहत आज बिलासपुर में संभाग स्तर की जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई और समाधान किया जाएगा।

बिलासपुर, 10 मार्च।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से महा जन-सुनवाई सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बिलासपुर संभाग स्तर पर महा जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी।

यह जन-सुनवाई आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में गठित न्यायपीठ की मौजूदगी में आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर के सभाकक्ष में किया जाएगा। इस दौरान आयोग की सदस्य सरला कोसरिया और दीपिका शोरी भी उपस्थित रहेंगी।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अधिनियम की धारा 10(3) के तहत प्राप्त अधिकारों के अनुसार बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से प्राप्त महिलाओं से संबंधित शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई की जाएगी तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा इस जन-सुनवाई में उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी नई शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगी, जिन पर आयोग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि महा जन-सुनवाई सप्ताह का आयोजन 8 मार्च से 13 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस अवधि में अलग-अलग संभागों में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। आयोग ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जन-सुनवाई में भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाएं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।