बिलासपुर, 27 फरवरी।
आगामी होलिका दहन और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शांति समिति की बैठक बुलाई है। बैठक शाम 5:30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित होगी।
त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों और संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी, ताकि जिले में सभी पर्व आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो सकें।


