रायपुर, 18 फरवरी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9.30 बजे वे मोवा स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। इसके बाद 10.55 बजे मंत्रालय पहुंचकर विभिन्न विभागीय बैठकों में शामिल होंगे और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे।
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से बिलासपुर जिले के बोदरी के लिए रवाना होंगे। वहां वे मुख्य न्यायाधीश के आवास पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम करीब 7 बजे मुख्यमंत्री साय रायपुर वापस लौटेंगे।



