अपराध
11 Mar, 2026

टूण्डला मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, घायल

फिरोजाबाद थाना टूण्डला पुलिस ने लूट की घटनाओं में शामिल दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, जिनके पैर में गोली लगने से वे घायल हुए और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती हैं।

फिरोजाबाद, 11 मार्च।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना टूण्डला पुलिस ने मंगलवार देर रात क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से वे घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर चोरी, छिनैती व लूट की घटनाओं में शामिल दो अभियुक्त ओमवीर पुत्र पप्पू और अमन पुत्र सतीश चंद्र निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला को पुराना बाईपास रोड, गेल गैस से पहले बाई ओर खाली प्लाट, थाना क्षेत्र टूण्डला में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूट की घटनाओं में प्रयुक्त दो अवैध तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर, तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 28 फरवरी को थाना टूण्डला में पीड़ित अमित पुत्र नारायण सिंह निवासी नया रसूलपुर, माता वाली गली नं 6, थाना रसूलपुर ने अपनी मोटरसाइकिल लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने इसी घटना को अंजाम दिया था।

मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।