छत्तीसगढ़
02 Mar, 2026

धमतरी में संपन्न हुआ विकसित भारत युवा संसद आयोजन, युवाओं ने रखे विचार

धमतरी में विकसित भारत युवा संसद–2026 के जिला स्तरीय आयोजन में युवाओं ने लोकतंत्र, विकास और राष्ट्र निर्माण पर सार्थक चर्चा की तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया।

धमतरी, 02 मार्च 2026

धमतरी स्थित शासकीय पीजी कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का जिला स्तरीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘मैं भारत’ अभियान और पीजी कॉलेज के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, समसामयिक मुद्दों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन और महाविद्यालय प्राचार्य विनोद पाठक विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई।

इसके बाद युवा प्रतिभागियों ने संसद की कार्यवाही की शैली में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर तथ्यपूर्ण तर्क प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि रामू रोहरा ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होती है और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।

नेहरू निषाद ने कहा कि युवा संसद जैसे मंच नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने युवाओं को भविष्य का मजबूत नेतृत्व बनने के लिए प्रेरित किया। कौशिल्या देवांगन ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पार्षद संतोष सोनकर, संजय देवांगन, गजेन्द्र कंवर, अविनाश दुबे, ओमेश यादव, आयुष दिवान सहित प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।