पश्चिम बंगाल
02 Mar, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने की तैयारियों की समग्र समीक्षा

कोलकाता में चुनाव आयोग की टीम ने सुरक्षा, प्रशासन और एजेंसियों के समन्वय पर बैठक कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की।

कोलकाता, 02 मार्च।

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को चुनाव आयोग की प्रतिनिधि टीम ने बैठक की। बैठक में सीनियर डेप्युटी इलेक्शन कमिश्नर, डेप्युटी इलेक्शन कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

प्रतिनिधि टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य की पुलिस, प्रशासन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, केंद्रीय बलों और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों के साथ चरणबद्ध समीक्षा की।

बैठक राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, राज्य के विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिव्येंदु दास, अरिंदम नियोगी, और राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी आनंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य राज्य में चुनावी तैयारियों, सुरक्षा प्रबंध और सभी संबंधित एजेंसियों के समन्वय की समीक्षा करना था, ताकि शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।