सिलीगुड़ी, 12 मार्च 2026।
नक्सलबाड़ी थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला मादक तस्कर स्वप्ना बेगम को गिरफ्तार किया है, जो खालबस्ती इलाके की निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर बुधवार देर रात प्रेमनगर कॉलोनी में अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास करीब 70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
बरामदगी के बाद महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने आई थी।
इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच नक्सलबाड़ी थाना पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।



