पश्चिम बंगाल
16 Mar, 2026

अवैध कॉल सेंटर मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों पर मारा छापा

प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध कॉल सेंटर से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल के दस ठिकानों पर छापेमारी कर जांच शुरू की है।

कोलकाता, 16 मार्च 2026।

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कॉल सेंटर से जुड़े मामले में एक बड़ा अभियान शुरू किया है और सोमवार सुबह से राज्य के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें सिलिगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर समेत कुल 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। यह कार्रवाई अवैध कॉल सेंटर नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है।

तलाशी में जिन लोगों के ठिकानों पर जांच की जा रही है उनमें सुरश्री कर, सम्राट घोष, शुभजीत चक्रवर्ती और अन्य शामिल हैं। सिलिगुड़ी के हाकिमपाड़ा इलाके में स्वपन घोष के घर पर भी ईडी अधिकारियों ने छापा मारा। स्वपन घोष पेशे से सोना व्यवसायी हैं और बिधान बाजार में उनका शोरूम भी है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे अवैध कॉल सेंटर नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और संचालन से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

फिलहाल, ईडी की कार्रवाई जारी है और इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।