कोलकाता, 16 मार्च।
पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों में बड़े बदलाव किए गए। मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटा दिया गया और राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना को भी पदमुक्त कर दिया गया।
भाजपा के राज्य अध्यक्ष और सांसद शमीक भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह इस कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि "पश्चिम बंगाल में प्रशासन का राजनीतिकरण किया जा रहा है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह अनुपस्थित है और जनता की नहीं सुनी जा रही। चुनाव से पहले और बाद में हिंसा होती रहती है। जनता को राज्य प्रशासन की जिम्मेदारियों का ज्ञान है। इसलिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है।"



