नई दिल्ली, 16 मार्च 2026।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतुआ समुदाय को मतुआ धर्म मेला के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। यह मेला पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 215वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
अमित शाह ने कहा कि पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर एक दिव्य आत्मा थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई को समझते हुए भक्ति, समानता और नैतिक जीवन के सिद्धांत समाज के सामने प्रस्तुत किए।
केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि ये सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आयोजित मतुआ धर्म मेला इन मूल्यों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करेगा।



