कोलकाता, 16 मार्च।
पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने सोमवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि भाजपा को इस बार चुनाव में जीत हासिल होगी।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के भरोसे के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे और पार्टी भी सुनिश्चित है कि मतदान निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से होगा।
दो चरणों में चुनाव कराए जाने के सवाल पर घोष ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई चरणों में मतदान करने से आम जनता को कठिनाई होती है और चुनाव की लंबाई बढ़ने से समस्याएं और बढ़ जाती हैं।
घोष ने जोर देकर कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।



