उत्तर प्रदेश
16 Mar, 2026

बालिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा पर सरकार का जोर, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा सहयोग

वाराणसी में भाजपा महानगर महामंत्री ने कहा कि सरकार का विकास दृष्टिकोण केवल आधारभूत ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण जैसे अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

वाराणसी, 16 मार्च।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार का विकास मॉडल केवल सड़कों और भवनों जैसे आधारभूत ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को भी समान महत्व देता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देशभर में लगभग एक करोड़ पंद्रह लाख बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी टीका उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को दिया जा रहा यह निःशुल्क एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के अंतर्गत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग नब्बे दिनों तक यह टीका उपलब्ध रहेगा। उन्होंने वाराणसी के सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।