राजनीति
28 Feb, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे, तीन माह तक चलेगा अभियान, बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर।

28 फरवरी 2026।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है और तीन माह तक पूरे देश में संचालित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होकर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगे। महिलाओं का स्वास्थ्य समाज और राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे घातक कैंसर माना जाता है। इसी बीमारी की रोकथाम के लिए भारत सरकार यह विशेष टीकाकरण अभियान शुरू कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:30 बजे अजमेर से इस अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम से सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भोपाल स्थित डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में अभियान की शुरुआत करेंगे।

अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाएं टीकाकरण के लिए पात्र होंगी। इसके अलावा अभियान शुरू होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली बालिकाओं को भी पात्र माना जाएगा। यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा और अभिभावकों की सहमति आवश्यक होगी। टीकाकरण के लिए 0.5 मिलीलीटर की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी।

यह टीकाकरण केवल सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और शासकीय मेडिकल कॉलेजों में किया जाएगा, जहां चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध होंगे। टीकाकरण के बाद बालिकाओं को 30 मिनट तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। अभियान के दौरान प्रतिदिन टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।