लखनऊ, 16 मार्च 2026।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले चैत्र नवरात्र से पूर्व 18 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।
सरकार्यवाह होसबाले 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर में आयोजित वर्ष प्रतिपदा महोत्सव में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहेंगी। यह संघ की प्रतिनिधि सभा 2026 संपन्न होने के बाद सरकार्यवाह का पहला उत्तर प्रदेश दौरा होगा। इससे पहले प्रतिनिधि सभा के पूर्व सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए थे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के व्यवस्थाधिकारी गोपाल ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा महोत्सव में राष्ट्रपति श्रीराम मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना भी करेंगी। इस कार्यक्रम में सात हजार लोगों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित अतिथियों को 18 अप्रैल को अयोध्या पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। 19 मार्च से नवरात्र प्रारंभ हो रही है, इसलिए स्थल पर उपवास के फलाहार और पेयजल की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अतिथियों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।



