टॉप न्यूज़
11 Mar, 2026

वर्ष प्रतिपदा पर राम मंदिर समारोह में राष्ट्रपति और धर्मगुरुओं की भागीदारी

19 मार्च को अयोध्या में वर्ष प्रतिपदा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, अमृतानंदमयी मां और धर्माधिकारी वीरेन्द्र हेगड़े उपस्थित रहेंगे और राष्ट्रपति श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी।

लखनऊ, 11 मार्च।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 19 मार्च को होने वाले वर्ष प्रतिपदा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, अमृतानंदमयी मां और भारतीय जैन धर्मस्थल के धर्माधिकारी वीरेन्द्र हेगड़े विशेष रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी।

समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज, जगद्गुरू शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरू मध्वाचार्य विश्वप्रसन्न तीर्थ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु निमंत्रित जनों को संबोधित भी करेंगी। मंदिर परिसर से राष्ट्रपति के प्रस्थान के बाद आमंत्रित जन राम मंदिर का दर्शन करेंगे।

समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त व क्षेत्र के पदाधिकारी अयोध्या पहुंच चुके हैं और ट्रस्ट की ओर से विशिष्ट महानुभाओं को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को अयोध्या पहुंचकर राष्ट्रपति के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।