राजनीति
11 Mar, 2026

संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 13 से 15 मार्च तक समालखा में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 13 से 15 मार्च तक हरियाणा के समालखा में आयोजित होगी और इसमें संघ के प्रमुख पदाधिकारी तथा 32 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

नई दिल्ली, 11 मार्च।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की प्रतिवर्ष होने वाली तीन दिवसीय बैठक इस वर्ष 13 से 15 मार्च तक हरियाणा के समालखा में आयोजित होगी। बैठक में शामिल होने के लिए संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी पहले ही समालखा पहुँच चुके हैं।

बैठक से पूर्व संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। इस दौरान उत्तर क्षेत्र के संघचालक पवन जिंदल भी उनके साथ मौजूद रहे। आंबेकर ने बताया कि प्रतिनिधि सभा शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू होगी और रविवार शाम तक चलेगी। इस दौरान कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले सत्र में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले पिछले वर्ष के संघ कार्य से जुड़ा प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे और सभा की अनुमति लेंगे।

बैठक में संघ की सृष्टि के विविध संगठन जैसे मजदूर संघ, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय सेविका समिति और अन्य मिलकर 32 संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

प्रचार प्रमुख ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान संघ शताब्दी वर्ष होने के कारण कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें गृह संपर्क और हिंदू सम्मेलन शामिल हैं। इस दौरान लगभग 10 करोड़ से अधिक घरों तक संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में करीब 6 हजार शाखाएं बढ़ी हैं।

उन्होंने बताया कि एक फरवरी को संत रविदास की 650वीं जयंती थी। इसके उपलक्ष्य में पूरे वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और समाज के सहयोग से इन्हें संपन्न किया जाएगा।

सुनील आंबेकर ने कहा कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके परिणामस्वरूप इस वर्ष ‘जॉइन आरएसएस’ के माध्यम से संघ से जुड़ने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष जनवरी-फरवरी में 16,192 अनुरोध प्राप्त हुए थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या 26,445 पहुंच चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष संघ की ओर से स्वयंसेवकों को शिक्षित करने के लिए 97 वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 73 वर्ग 40 वर्ष से कम आयु के स्वयंसेवकों के लिए और 25 वर्ग 40 से 65 वर्ष आयु के स्वयंसेवकों के लिए हैं।

बैठक की समाप्ति पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बैठक से संबंधित विषयों पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।