राजनीति
02 Mar, 2026

युवा संगठन का विरोध प्रदर्शन की चेतावनी, गिरफ्तारी पर सियासी घमासान

युवा कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया यूथ फ्रंट ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, 02 मार्च 2026

इंडिया यूथ फ्रंट ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से माफी मांगने की मांग भी की है। युवा कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि अदालत ने उनके प्रदर्शन को भड़काऊ या देश विरोधी नहीं बताया है। इसके बाद प्रधानमंत्री से माफी की मांग की गई। संगठन का कहना है कि देश के लिए आवाज उठाने पर उन्हें अपमानित किया गया।

शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहाद अहमद ने कहा कि जिन दबावों के कारण जमानत याचिका खारिज की जा रही है, वह दबाव समाप्त होगा और उदय भानु चिब जल्द रिहा होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी विरोध को दबाने से आंदोलन और मजबूत होता है, इसलिए प्रदर्शन जारी रहेगा।

मुस्लिम यूथ लीग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अंसारी ने आरोप लगाया कि सरकार देश के आंतरिक फैसले बाहरी दबाव में ले रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते से राष्ट्रीय हितों से समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस बड़े संगठनों में शामिल है और इसके अध्यक्ष को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किया गया है। अगर उन्हें जल्द नहीं छोड़ा गया तो व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी छात्र विंग के राष्ट्रीय प्रभारी अनुराग निगम ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से देश के हित प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने भारत मंडपम में विदेशी तकनीक को अपना बताकर प्रस्तुत करने का भी विरोध किया। किसानों और व्यापारियों के हितों के खिलाफ उठाए गए कदमों का भी विरोध किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध से डरकर नेताओं को जेल भेज रही है। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के हरीश बाला ने कहा कि सरकार देश हितों से समझौता कर रही है और जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।