अमेठी, 21 फ़रवरी।
एआई समिट विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता गौरीगंज जिला मुख्यालय में शनिवार को विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी में जुटे।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने "देश के गद्दारों को जूता मारो सालों" और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। वहीं, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा निशाना साधा।
बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन और पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। प्रशासन ने संभावित अप्रिय घटनाओं को टालते हुए कार्यकर्ताओं को वापस भेजा।



