उत्तर प्रदेश
20 Feb, 2026

अमेरिकी वैदिक विद्वान डॉ. फ्रॉले ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

अमेरिका के वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनके नेतृत्व में राजनीति शुद्धिकरण और अयोध्या का कायाकल्प की सराहना की।

लखनऊ, 20 फरवरी।

अमेरिका के प्रख्यात वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने शुक्रवार को राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और योग, आयुर्वेद तथा सनातन संस्कृति पर चर्चा के साथ योगी सरकार द्वारा अयोध्या का पुरातन गौरव लौटाने के प्रयासों की सराहना की।

डॉ. फ्रॉले ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे हैं और उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और नाथ परंपरा से जुड़े प्रयास वैश्विक कल्याण की नई राह प्रशस्त कर रहे हैं। अयोध्या का कायाकल्प वेदों की ओर लौटने का मार्ग है। डॉ. फ्रॉले ने बताया कि गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ न केवल प्राचीन योग परंपराओं को संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर फैलाने और शरीर, मन, समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के माध्यम से भारत की प्राचीन परंपराओं को नई ऊर्जा मिल रही है और ‘नई अयोध्या’ का कायाकल्प अत्यंत प्रसन्नता देने वाला है। प्रभु श्रीराम के दर्शन आध्यात्मिक रूप से सुखद अनुभव प्रदान करते हैं और वे सूर्यवंश से जोड़ते हैं। डॉ. फ्रॉले ने यह भी कहा कि योगी में तेज है क्योंकि वे ‘आदित्य’ हैं, सूर्य तत्व से जुड़े हैं और सूर्य ही योग का आधार है। योगी के साथ बिताया गया समय जीवनभर यादगार रहेगा।

विसकॉन्सिन (अमेरिका) में जन्मे डॉ. डेविड फ्रॉले हिंदुत्व के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख विचारकों में शामिल हैं। उन्होंने आयुर्वेद का दशक भर अध्ययन किया है और वेद, योग, आयुर्वेद, ज्योतिष शास्त्र पर कई पुस्तकें लिखी हैं। वर्ष 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया और मुंबई में साउथ इंडियन एजुकेशन सोसायटी ने उन्हें ‘नेशनल एमिनेंस अवार्ड’ प्रदान किया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।