राजनीति
13 Feb, 2026

अमित शाह आज तिरुचिरापल्ली पहुंचे, दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे में चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे और दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे में पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव और गठबंधन रणनीति पर चर्चा करेंगे।

तिरुचिरापल्ली, 13 फरवरी।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर तिरुचिरापल्ली पहुंच रहे हैं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी स्थिति पर चर्चा करेंगे।

भाजपा तमिलनाडु आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है और उसने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन किया है। चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो विधानसभा चुनाव, गठबंधन और सीट बंटवारे जैसे विषयों को देख रही है।

अमित शाह दिल्ली से विशेष विमान द्वारा तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से एक होटल में रात विश्राम करेंगे। शनिवार को वे तिरुचिरापल्ली से पुडुचेरी के कराईकल क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। कराईकल के वरिचिकुडी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा, उसके बाद वे कार से जनसभा स्थल पर जाएंगे। नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से तिरुचिरापल्ली लौटेंगे और विमान द्वारा सलेम के लिए रवाना होंगे। सलेम में भाजपा की केंद्रीय समिति की बैठक में उनका हिस्सा रहेगा।

तिरुचिरापल्ली में अमित शाह पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेन्द्रन समेत अन्य नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों की सूची अमित शाह को सौंपी जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।