उत्तर प्रदेश
14 Mar, 2026

भारत-नेपाल मैत्री होली मिलन में सांस्कृतिक एकता और सद्भाव का संदेश

बलरामपुर में आयोजित भारत-नेपाल मैत्रीय होली मिलन समारोह में दोनों देशों के बीच सनातन संस्कृति और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

बलरामपुर, 14 मार्च 2026।

भारत-नेपाल मैत्रीय समिति के तत्वावधान में शनिवार को भारत-नेपाल मैत्रीय होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों देशों के बीच आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम नगर तुलसीपुर स्थित मधुरिमा मिलन हॉल में बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसमें नेपाल से बड़ी संख्या में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को और मजबूत करने का संदेश साझा किया गया।

वक्ताओं ने भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति सबसे बड़ी शक्ति है जो दोनों देशों को जोड़ती है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की परंपराएं, पर्व-त्योहार और आध्यात्मिक मूल्य भारत और नेपाल के लोगों को एक सूत्र में बांधते हैं। होली जैसे पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों ने भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। उपस्थित लोगों ने इन प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। इस दौरान फूलों की होली खेली गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी रंगीन और आनंदमय बन गया।

समारोह में भारत और नेपाल के बीच मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की झलक भी देखने को मिली। समिति के पदाधिकारियों ने नेपाल से आए अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं नेपाल के प्रतिनिधियों ने भारतीय अतिथियों को रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया। यह दृश्य भारत-नेपाल की आत्मीयता और सनातन परंपरा के प्रति साझा आस्था का प्रतीक बना।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता विशाल मिश्रा, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, एनएमओ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, नेपाल से आए देउखुरी उद्योग वाणिज्य संघ लमही के अध्यक्ष कमल जंग सिंह ठकुरी, केशवराज पोखरेल, महिला उपाध्यक्ष शारदा सुबेदी, महासचिव हरि थापा, बसन्त कुमार भण्डारी, सचिव गणेश घिमिरे, लुमाकान्त बोहरा, अनिल कुमार मन्त्री, शान्ता खनाल, भिष्मराज गैरे, बाबूराम भुसाल, नारायण, व्यापारी पिन्टु गुप्ता, शिवु खनाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों और नेपाल से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारत और नेपाल के बीच मैत्री, सांस्कृतिक एकता और सनातन मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।