जगदलपुर, 26 फरवरी।
भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्वी मंडल कार्यसमिति सदस्य संध्या टांडिया का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से संगठन और स्थानीय कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि माता संतोषी वार्ड निवासी संध्या टांडिया का अचानक निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनका समर्पण, सेवाभाव और सहज व्यक्तित्व हमेशा याद रखा जाएगा।
किरण सिंहदेव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।



