भोपाल, 21 फरवरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा आज प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर आक्रामक विरोध प्रदर्शन करेगा।
भोपाल संभाग में दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी चौराहा के पास भोपाल ग्रामीण, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन और नर्मदापुरम जिलों के कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इसी क्रम में ग्वालियर, मुरैना, सागर, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिलों में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न प्रदर्शन भारत की छवि धुमिल करने का प्रयास है। इस घटना के विरोध में युवा मोर्चा प्रदेश भर में राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ सघन प्रदर्शन करेगा।



