राजनीति
19 Feb, 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भाजपा ने उन्हें नमन किया

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भाजपा ने उन्हें याद करते हुए उनके साहस, नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया।

नई दिल्ली, 19 फरवरी।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें याद करते हुए नमन किया और उनके अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण को सराहा।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हिंदवी स्वराज्य के महान प्रवर्तक और अदम्य पराक्रम के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, जिनका असाधारण साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण उन्हें राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य और न्याय के आदर्श रूप में स्थापित करता है।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन आज भी पीढ़ियों को आत्मगौरव, संगठन और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता है।

उल्लेखनीय है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को वर्तमान महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिवनेरी किले में मराठा सेनापति शाहजी भोंसले के घर हुआ था। उनकी माता जीजाबाई धर्मपरायण महिला थीं, जिनका धार्मिक गुणों का उन पर गहरा प्रभाव था। वीर मराठा योद्धा ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की, अनगिनत लड़ाइयां लड़ीं, मुगलों को कई बार परास्त किया और सैकड़ों किले फतह किए।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।