भोपाल, 15 मार्च 2026।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था की स्थिरता और विकास का आधार उपभोक्ता ही होता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और बाजार में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उपभोक्ता की जागरूकता ही बाजार को गति देती है और उत्पाद तथा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाती है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और सेवा प्रदाताओं के लिए जिम्मेदारी एवं सहभागिता का भाव रखें।


.jpg)
