भोपाल, 15 मार्च 2026।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि वर्ष 2026 में सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी। इसमें किसान कल्याण, कृषि विकास, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं और गतिविधियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा।
सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कृषि, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग का विशेष सत्र आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने उद्बोधन में योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ साझा करेंगे। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी विभागीय प्रस्तुतिकरण और प्रश्नों का समाधान भी करेंगे।


.jpg)
